Pages

Saturday 18 December 2021

सफल उद्यमी के गुण/विशेषताएं (Qualities of a Successul Entrepreneur in Hindi)

 एक सफल उद्यमी बनने के लिए निम्नलिखित गुण/विशेषताएं आवश्यक हैं।

Qualities of a Good Entrepreneur - in Hindi

1. कड़ी मेहनत - सफल बनने के लिए यह जरूरी है कि उद्यमी कड़ी मेहनत करने वाला व्यक्ति हो। यह सही कहा गया है कि 'कड़ी मेहनत ही सफलता की कुंजी है '। जो उद्यमी कड़ी मेहनत से डरते हैं उन्हें कभी सफलता नहीं मिलती है। वे कभी भी जोखिम उठाने की हिम्मत नहीं जुटा सकते। किसी भी काम की सफलता में प्रतिभा की भूमिका एक प्रतिशत होती है जबकि कड़ी मेहनत की भूमिका निन्यानवे प्रतिशत होती है।

2. सतर्कता - एक उद्यमी में सतर्कता होनी चाहिए। उसे अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों, नए तकनीकी परिवर्तनों, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय नीतियों और व्यावसायिक वातावरण में हो रहे बदलावों के प्रति सतर्क रहना चाहिए। कठिन प्रतियोगिता के इस युग में, केवल सूचित और सतर्क उद्यमियों को ही उनके कार्यों में सफलता हासिल होती है।

3. आशावाद - एक उद्यमी को आशावादी होना चाहिए। उसे असफलताओं और विपरीत परिस्थितियों से निराश नहीं होना चाहिए। उसे अपने काम में पिछली गलतियों से सबक सीखना चाहिए और फिर से अपने काम में गंभीरता से जुट जाना चाहिए।

4. प्रभावशाली व्यक्तित्व - एक उद्यमी का व्यक्तित्व प्रभावशाली होना चाहिए। इसके लिए गंभीरता, धैर्य, आत्मविश्वास, चतुरता, अच्छी ड्रेसिंग तथा उत्साह आवश्यक हैं।

5. परिपक्वता - एक उद्यमी मानसिक रूप से परिपक्व होना चाहिए। उसके पास अपनी जिम्मेदारी को समझने और पूरा करने की क्षमता होनी चाहिए।

6. ईमानदारी - एक उद्यमी में ईमानदारी होनी चाहिए। बेईमानी और धोखा देना केवल एक बार लाभदायक साबित हो सकता है, लेकिन बार-बार नहीं।

7. दूसरों का सम्मान - एक उद्यमी में हमेशा सम्मान की भावनाएं होनी चाहिए, जिसका अर्थ है कि उसे सभी के साथ सम्मानजनक व्यवहार करना चाहिए। जो लोग दूसरों के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार करते हैं, एक अर्थ में खुद का सम्मान करते हैं।

8. रिस्क टैकर (जोखिम लेने वाला)- जोखिम लेना एक अच्छे उद्यमी का सबसे महत्वपूर्ण गुण है। उद्यमी जोखिम लेने में सक्षम होना चाहिए। जोखिम उठाना एक उद्यमी का सबसे महत्वपूर्ण कार्य है।

No comments:

Post a Comment